Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

 प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा 

 रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून-सोमवार 7 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंची,जहां पर उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही कांग्रेस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा,सहप्रभारी मनोज यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि,प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी,प्रदेश प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह,गरिमा दसोनी,राकेश राणा,कविन्द्र इष्टवाल, प्रदेश सचिव अमेन्द्र बिष्ट,राजेश चमोली,महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविन्दर सिंह गोगी,विकास नेगी टीचकुले आदि वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों का नाम अनिवार्य रूप से प्रकाशित करें -दीपक रावत