Ticker

6/recent/ticker-posts

हरितालिका तीज उत्सव अब सरकारी स्तर पर भव्य रूप से मनाया जाएगा-मुख्यमंत्री धामी

 हरितालिका तीज उत्सव अब सरकारी स्तर पर भव्य रूप से मनाया जाएगा-मुख्यमंत्री धामी

देहरादून में गोर्खाली महिला तीज उत्सव में शामिल हुए सीएम,

 रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि हरितालिका तीज उत्सव को अब सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

गोर्खाली समाज की माताओं-बहनों को तीज की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरितालिका तीज माता पार्वती की अटूट तपस्या ,विश्वास और शक्ति का प्रतीक है।यह पर्व दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व जड़ों से जोड़ने का माध्यम है।उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ही हमारी संस्कृति और संस्कारों की सबसे बड़ी संरक्षक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गोर्खाली समाज वीरता,निष्ठा,परिश्रम और राष्ट्रभक्ति के लिए जाना जाता है।देश की सीमाओं की रक्षा में गोरखा वीरों के शौर्य पर पूरे देश को गर्व है।उन्होंने बताया कि आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की स्मृति में बनने वाले ‘आजाद हिन्द फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास भी किया गया है,जो आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से परिचित कराएगा।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ,आचार्य बालकृष्ण,गीता पुष्कर धामी,गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा,तीज उत्सव कमेटी की अध्यक्ष प्रभा शाह,गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 बिजली कटौती की सूचना में प्रभावित क्षेत्रों का नाम अनिवार्य रूप से प्रकाशित करें -दीपक रावत