भेलकर्मी के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने किया चार आरोपियों को गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- भेलकर्मी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गयी हैं।
13 अगस्त की सवेरे डयूटी पर जा रहे शिवालिक नगर निवासी भेलकर्मी मोहित चौधरी के साथ सेक्टर-5 खोखा मार्केट के पास दो बाइकों पर सवार युवकों ने लाठी डंडों व बेल्ट से मारपीट कर दी थी और संदीप वर्मा नाम के व्यक्ति को 5लाख रूपए देने व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।घटना के बाद मोहित चौधरी ने रानीपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया था।मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को न्यू टिहरी विस्थापित आर्मी ग्राउंड गुर्जर बस्ती से 4 आरोपियो हरविंदर सिंह उर्फ बाबी उर्फ पहलवान पुत्र कुलदीप सिंह निवासी ग्राम मौजमपुर सदत नजीबाबाद बिजनौर,आकाश पुत्र चंद्रया निवासी ग्राम जुल्फकारपुर गड़ी तहसील नजीबाबाद बिजनौर,ऋषभ पुत्र मनोज निवासी ग्राम ढाकी हुसैनपुर थाना नजीबाबाद बिजनौर व हिमांशु पुत्र मुनेश कुमार निवासी ग्राम जगदीशपुर नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि उनके एक परिचित ने सिडकुल मे नौकरी लगवाने और रोशनाबाद मे सब्जी की ठेली लगवाने के नाम पर मोहित चौधरी के पड़ोस मे रहने वाले सन्दीप वर्मा से मिलवाया था।सन्दीप वर्मा ने उन्हें बताया कि मोहित चौधरी ने उसकी लडकी को छेडा है।संदीप वर्मा ने 3 हजार रूपए देकर मोहित चौधरी के साथ मारपीट कर उसे धमकाने को कहा।इसके बाद 13अगस्त की सुबह भेल सेक्टर-5 खोखा मार्केट के पास मोहित चौधरी के साथ मारपीट कर फरार हो गए थे।पुलिस टीम में रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी,एसआई मंदीप सिंह,कांस्टेबल विवेक गुसांई,प्रेम सिंह, महेन्द्र सिंह शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ