चंद्रशेखर को बाराबंकी जाने से रोकने के विरोध में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर को बाराबंकी जाने से रोकने के विरोध में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।कार्यकर्ता हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए और वहां से पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाराबंकी में धरना दे रहे कर्मचारियों का समर्थन करने तथा पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर को रोका जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों से मिलना कोई अपराध नहीं है. जनप्रतिनिधि को जनता की समस्याएं सुनने और पीड़ितों से मिलने का अधिकार है। प्रदर्शनकारियों ने सांसद को बाराबंकी जाने की अनुमति देने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के संरक्षण की मांग की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ