शिक्षा प्रेरकों की बहाली व मानदेय को लेकर एकजुट हुए प्रेरक
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-स्टेट हाईवे स्थित एक शिक्षण संस्थान मे आदर्श साक्षरता एसोसिएशन द्वारा शिक्षा प्रेरक की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा सभी शिक्षा प्रेरको का करीब 21माह से मानदेय का भुगतान अभिव्यक नहीं हो पाया है जिस कारण प्रेरकों के सामने काफी समस्या उत्पन्न हो रही है उन्होंने बताया लंबित मानदेय का सरकार शीघ्र दे भुगतान करने की मांग की है। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष हरिकान्त ने कहा कि सरकार पिछले दो सालो से शिक्षा प्रेरक के मानदेय के नाम पर बार बार आडिट कराकर मानदेय की लीपापोती कर रही है, सरकार द्वारा शिक्षा प्रेरको से पंचायत चुनाव 2015, पंचायत बीएलओ, विधानसभा चुनाव 2017 मे भी काम लेकर प्रेरकों का होंसला बढाने की बजाय उत्पीड़न करने का काम किया है। उन्होंने सरकार से प्रेरकों का मानदेय देने तथा प्रेरकों की सेवा बहाली की मांग की है। इस दौरान अम्बर मौर्य, राजकुमार, राजपाल, ,सोमवीर, चुन्नीलाल, सेठपाल, तेजपाल, संदीप, संजय, रजत, विनोद कुमार, रणजीत सिंह, सीतादेवी, लूबना, मोनिका, निधि वंदनादेवी व गरिमा समेत आदि प्रेरक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ