शांतिभंग की आशंका में दो व्यक्तियों का चालान
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल -प्रभारी थाना निरीक्षक राधेश्याम यादव क्षेत्र का माहौल बिगड़ता वालों को किसी भी सूरत में बख्शने के मूड में नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव धतौली मुगल थाना फतेहपुर निवासी शहजाद व गोविन्द निवासी उमाही थाना नागल मजदूरी के रुपये हेतु झगड़ा फसाद करने पर आमादा थे जिनको पुलिस ने समय रहते शांति भंग की धाराओं में निरुद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी थाना निरीक्षक राधेश्याम यादव, सीडकी चौकी प्रभारी संजय कुमार व कांस्टेबल संदीप कुमार साथ रहे।
0 टिप्पणियाँ