Ticker

6/recent/ticker-posts

जूडो बेल्ट हासिल कर नेत्रहीन भी बन रहे हुनरमंद...

जूडो बेल्ट हासिल कर नेत्रहीन भी बन रहे हुनरमंद.......

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर मोरगंज स्थित कायाकल्प जूडो अकादमी में आयोजित बेल्ट परीक्षा में सामान्य जूडो खिलाड़ियों के साथ नेत्रहीन विद्यालय के दो छात्रों ने भी सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया।

सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक दीपक गुप्ता ने बताया की कई वर्षों से भारतीय नेत्रहीन विद्यालय में जूडो एसोसिएशन द्वारा नियमित जूडो प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप वहां के छात्रों ने राष्ट्रीय ही नहीं वरन पिछले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी दस्तक दी और अब वहां के नेत्रहीन छात्र बेल्ट परीक्षा में भी रूचि ले रहे है और आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाए जा रहे हैं, उन्होंने कहा की ये वोही बच्चे हैं जिनको एक समय परिवारों में उपेक्षित जीवन जीना पड़ता था आज इन सबके परिवार इन पर गर्व करते हैं !बेल्ट परीक्षा पास करने वाले जूडोकाओं में येलो बेल्ट प्रथम में विवेक व समद (नेत्रहीन विद्यालय )गौरी, अवनि खंडेलवाल, राघव कुछल, एंजेल, येलो बेल्ट द्वितीय में वंश गोयल, येलो बेल्ट तृतीय में अमन पुंडीर,वरेण्यम गोयल,  ऑरेंज बेल्ट प्रथम में अर्पित कम्बोज, कुञ्ज गोयल, आदि रहे !सभी परीक्षा पास करने वाले जूडोकाओं को अमन झा, विक्रम चावला, डॉ अनुपम मालिक आदि ने बधाई दीं !



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

धूमधाम से मनाया गया ऐलक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज का 54वां जन्म जयंती महोत्सव