प्रदेश की जनता दंगा और अराजकता फैलाने वालों के हाथों में नहीं सौंपेगी सत्ता - सुरेश राणा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश राणा ने सहारनपुर महानगर मंडल प्रवास के अंतर्गत जनक मंडल के जनकपुरी, गोबिंद नगर शक्तिकेंद्र एवं हकीकत मंडल के हिम्मत नगर तथा स्टार पेपर मिल शक्तिकेंद्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने लंबे समय तक दंगा, अराजकता और तुष्टीकरण की राजनीति का दंश झेला है। अब प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और कानून का राज चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता किसी भी कीमत पर दंगा करने वालों और अराजकता फैलाने वाली ताकतों को दोबारा प्रदेश की सत्ता नहीं सौंपेगी।
श्री राणा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराधियों और दंगाइयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। आज प्रदेश में विकास की नई गति दिखाई दे रही है और जनता को भयमुक्त वातावरण मिला है।उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार बनने जा रही है और प्रदेश की जनता अपने जनादेश से अखिलेश यादव और उनकी पार्टी को करारा जवाब देगी। जिन लोगों ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश को दंगों और अराजकता की ओर धकेला, प्रदेश की जनता उनके पुराने कारनामों को भूली नहीं है।श्री राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब दंगा और डर की राजनीति से नहीं, बल्कि विकास, सुरक्षा और सुशासन की नीति से आगे बढ़ रहा है। जनता सब देख रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने वोट की ताकत से दंगा-अराजकता की राजनीति को करारा जवाब देते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी।नगर विधायक श्री राजीव गुंबर जी व महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और मजबूत बूथ ही मजबूत भाजपा की नींव है। बूथ सत्यापन के माध्यम से प्रत्येक बूथ की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन की तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में जुटे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर का मजबूत संगठन भाजपा की विजय का आधार बनेगा। बूथ सत्यापन अभियान के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर संगठन की मजबूती सुनिश्चित की जा रही है। कार्यकर्ताओं से संवाद कर बूथ समितियों, पन्ना प्रमुखों एवं पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका को और प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय है तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।इस अवसर पर महापौर अजय कुमार सिंह पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन अमित गगनेज महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह , किशोर शर्मा , ललित कटारिया ,मानवेंद्र भारद्वाज मंडल अध्यक्ष हन्नी वर्मा ,अजय वशिष्ठ ,मानवेंद्र भारद्वाज, मनीष साहनी ,कंचन धवन, सुरेंद्र धवन,नवदीप आनंद ,महावीर ,रंजू नरूला ,अजय खटाना, तुषार मार्हवाह , पार्षद जसबीर मोंगा, सुभाष चंद ,गौरव रस्तोगी,पार्षद राजकुमार शर्मा ,पार्षद शिवमंगल सिंह, वार्ड संयोजक अमित चौहान शक्ति केंद्र संयोजक मुकेश वर्मा बूथ अध्यक्ष राजेश शर्मा , गौतम सैनी , प्रवेश उपाध्याय , मानू पंडित , महिमा सिंह , राजीव सिंह , संजय शर्मा , गौरव मिश्रा ,अरविन्द ठाकुर ,आजाद सैनी , अजय कश्यप सहित वरिष्ठ व युवा कार्यताओं सहित आम जनमानस उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ