सिलेंडर चोरी की घटना का 12 घंटे में अनावरण
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-थाना नागल पुलिस ने गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी की घटना का मात्र 12 घंटे में सफल अनावरण किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कोटा निवासी अमन कुमार ने अज्ञात के खिलाफ गैस सिलेंडर चोरी की थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई थी। जिसपर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी थी कि देर रात करीब ग्यारह बजे मुखबिर की सूचना पर कोटा से गैस गोदाम की ओर जाने वाले खड़ंजे पर गैस सिलेंडर बेचने जा रहे सरफराज पुत्र असगर निवासी उमाही थाना नागल को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना देवबंद व थाना नागल में करीब आधा दर्जन मामले दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी थाना निरीक्षक राधेश्याम यादव, सीडकी चौकी इंचार्ज संजय कुमार, लवनीश कुमार, दीपक कुमार व आशीष कौशिक साथ रहे।
0 टिप्पणियाँ