Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेशीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने पर बॉक्सिंग खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

 प्रदेशीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने पर बॉक्सिंग खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23 से 24 सितम्बर 2026 तक आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर की होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में सहारनपुर की बालिका बॉक्सरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी उत्साह के साथ मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। बॉक्सिंग प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में सहारनपुर से कई प्रतिभावान बॉक्सर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।प्रतियोगिता में सहारनपुर की खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। -42 किलोग्राम भार वर्ग में जीविका ने कांस्य पदक, 52-54 किलोग्राम में दीपांशी ने कांस्य पदक, 57-60 किलोग्राम में पारुल ने कांस्य पदक, 60-63 किलोग्राम में हिमांशी ने रजत पदक, 63-66 किलोग्राम में वैष्णवी भटनागर ने रजत पदक, 60-64 किलोग्राम में अंशिका ने रजत पदक, 66-70 किलोग्राम में समीक्षा ने स्वर्ण पदक, तथा 69-75 किलोग्राम भार वर्ग में अर्शी ने रजत पदक हासिल किया। सहारनपुर की बालिका बॉक्सरों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सांस्कृतिक विविधता में पहाड़ की सुगंध घोलते हैं ऐसे आयोजन-महापौर