Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास की गाथा जन-जन तक पहुंचा रहा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास की गाथा जन-जन तक पहुंचा रहा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कंपनी गार्डन में निकट नवाबगंज चौक पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं विकास यात्रा पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।नगर विधायक श्री राजीव गुंबर  ,महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई ,महापौर डॉ अजय कुमार सिंह  ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया 

नगर विधायक श्री राजीव गुंबर ने कहा कि प्रदर्शनी में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की राजनीतिक एवं प्रशासनिक यात्रा से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनके नेतृत्व में हुए विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों को चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। आम नागरिकों को केंद्र सरकार की योजनाओं से गरीब, वंचित, किसान, महिला, युवा, श्रमिक और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिल रहे लाभ की जानकारी दी जा रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा, देश में हुए विकास कार्यों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रमुख उद्देश्य है।प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया एवं डिजिटल इंडिया सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।नगर विधायक श्री राजीव गुंबर  ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के प्रति समर्पण की यात्रा है। उनके नेतृत्व में गरीबों को आवास, शौचालय, बैंक खाते, गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य सुरक्षा, नल से जल और आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएं मिली हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की सेवा यात्रा के साथ देश में हुए विकास कार्यों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना इस अभियान की सार्थकता है। भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे।महानगर अध्यक्ष श्री शीतल विश्नोई जी व महापौर डॉ अजय कुमार सिंह  ने कहा ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से आगे बढ़ रहा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता दिखाई देती है। उनके नेतृत्व में गरीब, महिला, युवा, किसान और वंचित वर्ग के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा देश में बुनियादी सुविधाओं, डिजिटल सेवाओं, आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल और रोजगार के अवसरों से जुड़े अनेक कार्य किए गए हैं।उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा और जनजागरूकता को जनआंदोलन बनाने का प्रयास है। भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा, देश में हुए विकास कार्यों, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएंगे।इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पूर्व महानगर अध्यक्ष के एल अरोड़ा , महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह, किशोर शर्मा, ललित कटारिया,  सेवा संकल्प अभियान के संयोजक महानगर उपाध्यक्ष  योग चुग, महानगर उपाध्यक्ष  डॉ. नीलू राण, संदीप रावत , मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता, महानगर कोषाध्यक्ष मानवेंद्र भारद्वाज, मंत्री नीरज ठकराल, आरती शर्मा, ठाठ सिंह, मंडल अध्यक्ष मनुज तायल , जोगेंद्र लाला  पार्षद दल नेता सरदार राजेंद्र सिंह कोहली, पार्षद मनोज प्रजापति, अनिल गर्ग, वीरेंद्र उपाध्याय ,नीरज शर्मा, निशांत शर्मा, मुरारी खेतवाल, विनोद कुमार, जिला पंचायत सदस्य श्री मति रंजना सिंह , प्रवीण छाबड़ा, विशाल दुवा, मोहित आनंद,जावेद , दीपक राय, मनीष राठी, गगन,  भानु अग्रवाल, नंदिनी बाटला, जीवन जग्गा, कैलाश नामदेव सहित महानगर एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 उत्तराखंड में यूरोग्रिप टायर्स के नए रिटेल स्टोर का उद्घाटन, कंपनी की ब्रांडेड रिटेल नेटवर्क बनी मजबूत