Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक

 जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं,जिला योजना के अंतर्गत विकास कार्यों तथा मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक की।बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं के कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने दिया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी विकास कार्यों की धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए।जिन विभागों में कार्यों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है,वे तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्यों में तेजी लाएं।उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रगति की अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के लिए की गई घोषणाओं की विभागवार समीक्षा भी की गई।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित सभी कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर कार्यों को धरातल पर पूर्ण कराया जाए।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि उत्तराखंड यूकेगेम्स पोर्टल पर सभी विभागीय अपनी अपनी विभागीय परिसंपत्तियों का विवरण शीघ्र अपलोड करें। उन्होंने कहा कि जनपद की परिसंपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना आवश्यक है, इसलिए सभी विभाग निर्धारित प्रारूप में समय पर सूचना उपलब्ध कराएं।बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति,निर्माण कार्यों,आधारभूत सुविधाओं,विकास परियोजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने कहा कि सभी विभाग पारदर्शिता,गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य करें तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,एसीएमओ डॉ.अनिल वर्मा,लोनिवि अधिशासी अभियंता हरिद्वार योगेश कुमार,जिला अर्थ संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र उत्तम कुमार तिवारी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तीसरे दिन रस्साकसी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम