राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का बसंत कराटे एकेडमी में जोरदार स्वागत
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर - उज्जैन में आयोजित हुई एसकेआईए राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर लौटे बसंत कराटे एकेडमी, देवबंद के खिलाड़ियों का एकेडमी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों के चेहरे पर जीत की खुशी साफ नजर आई। एकेडमी के कोच शिहान बसंत उपाध्याय ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास का परिणाम है कि उन्होंने उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर एकेडमी और देवबंद का नाम रोशन किया।उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत और पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उनकी इस सफलता से एकेडमी के अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।इस अवसर पर एकेडमी परिवार एवं खिलाड़ियों के परिजनों ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0 टिप्पणियाँ