प्रदेशीय विद्यालयीय कुराश एवं जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतने पर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर - 19 से 23 सितंबर तक सहारनपुर में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कुराश एवं जूडो प्रतियोगिता में एसडी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते कुराश में सहारनपुर मंडल ने ओवरऑल चैंपियन तथा जूडो में ओवरऑल रनरअप का खिताब हासिल किया।
विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य सत्यपाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि कुमार सिंघल और प्रबंधक चंद्रकांत अग्रवाल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।समारोह में प्रधानाचार्य सत्यपाल के साथ पुनीत ठकराल, मनीष जायसवाल, आशीष वत्स, सुनील कुमार, संदीप कुमार, अनिल कुमार और बड़े बाबू कुलबीर सिंह राणा ने खिलाड़ियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं जनपदीय क्रीड़ा सचिव प्रवीन चौधरी के मार्गदर्शन में मिली इस सफलता की विशेष रूप से सराहना की गई। प्रवीन चौधरी ने बताया कि प्रदेश की इस प्रतियोगिता में किसी एक विद्यालय की ओर से सर्वाधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ी एसडी इंटर कॉलेज के रहे।स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अपने-अपने आयु एवं भार वर्ग में राष्ट्रीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें मो. सगीर (-45 किग्रा जूनियर बालक, कुराश एवं जूडो), सूरज (-60 किग्रा जूनियर बालक, कुराश एवं जूडो), पारस कुमार (-60 किग्रा सीनियर बालक, कुराश एवं जूडो), मो. नोमान (+90 किग्रा सीनियर बालक, कुराश एवं जूडो) तथा गौरव कुमार (-65 किग्रा सीनियर बालक, कुराश) शामिल हैं।समारोह में विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ