Ticker

6/recent/ticker-posts

ढमोला-पांवधोई के किनारे हरियाली फैलायेगी सीड बॉल

 ढमोला-पांवधोई के किनारे हरियाली फैलायेगी सीड बॉल

-नगर निगम की कान्हा गौशाला में गेंदे के बीजों की मदद से तैयार हो रही सीड बॉल

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला अब ढमोला, पांवधोई व बंजर भूमि को हरा भरा करने के लिए एक और नयी इबारत लिख रही हैं। गौशाला में गेंदे के बीजों की मदद से सीड बॉल्स का निर्माण किया जा रहा है। 

निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ.संदीप मिश्रा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देशन में नगर निगम ने एक और नवाचार शुरु किया है। उन्होंने बताया कि कान्हा गौशाला में गेंदे के बीजों की मदद से सीड बॉल बनायी जा रही है। सीड बॉल से दुर्गम स्थानों विशेषकर पहाड़ी, बंजर या ऐसे इलाकों में आसानी से हरियाली फैलाई जा सकती है जहाँ रोज़ाना पहुँचना मुश्किल हो।
उन्होंने बताया कि इसमें किसी विशेष उपकरण या खेत की जुताई की जरूरत नहीं होती और पारिस्थितिकी तंत्र के सुधार में इसकी अहम भूमिका रहती है। यह मिट्टी के कटाव को रोकने और जंगल की आग से नष्ट हुए क्षेत्रों को फिर से आबाद करने में मददगार रहती है। उन्होंने बताया कि यह सीड बॉल सहारनपुर महानगर में ढमोला और पांवधोई नदी के किनारे व अन्य बंजर स्थानों को हरित करने के मदद करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 ढमोला-पांवधोई के किनारे हरियाली फैलायेगी सीड बॉल