विभिन्न मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने तथा एडवोकेट एक्ट में प्रस्तावित संशोधनों के विरोध में आज सहारनपुर के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी एडवोकेट एवं महासचिव पालम राणा एडवोकेट ने बताया कि कानपुर में जिला बार एसोसिएशन एवं दि लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित हुआ था । सम्मेलन में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को प्रदेश में लागू कराने तथा भारतीय बार काउंसिल द्वारा एडवोकेट एक्ट में प्रस्तावित संशोधनों का विरोध किया गया । अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की वर्षों पुरानी मांग को भी प्रमुखता से उठाया-उनका कहना है कि जब तक सरकार अधिवक्ताओं की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान अशोक कुमार पुन्नीर, चौधरी रणधीर सिंह, राकेश त्यागी, सतीश चौधरी, अरुण चौधरी, जमाल साबरी , कादिर राणा, फैसल चौहान, जुबैर अली, संजय कंबोज, समन लाम्बा, जुल्फिकार अली, विकास, अभिषेक, जैनब, सौरभ जैन, बिट्टू सहगल, अनिता सूनी, राव इमरान, मुकेश शर्मा, रोशनी, पारुल, संदीप पवार, सुनी, अजितारानी, सचिन जैन सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ