Ticker

6/recent/ticker-posts

380 नागरिकों ने लिया लाभ,170लाभार्थी विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित

 380 नागरिकों ने लिया लाभ,170लाभार्थी विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित

25 विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज विकास खंड सभागार खानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार बहुद्देशीय शिविर कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध कराना है।

उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।शिविर में 380 नागरिकों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया।इस दौरान 09शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनका शत-प्रतिशत मौके पर ही निस्तारण किया गया।साथ ही 185लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा 170 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।शिविर में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 35लोगों को विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ दिया गया।इसके अंतर्गत बेरोजगार श्रमिकों को रोजगार,श्रमिकों की केवाईसी,नए जॉब कार्ड पंजीकरण,03सहायता समूहों की सीसीएल स्वीकृति तथा 01 बीपीएल प्रमाण-पत्र जारी किया गया।श्रम विभाग द्वारा 35 श्रमिकों का पंजीकरण एवं नवीनीकरण किया गया तथा योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 05स्थायी निवास,आय एवं जाति प्रमाण-पत्र जारी किए गए।चिकित्सा विभाग द्वारा 21लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 33लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा 29किसानों को पौध बीज एवं फसल बीमा आदि के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई।समाज कल्याण विभाग द्वारा 08पात्र व्यक्तियों को विधवा,वृद्धावस्था एवं किसान पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया गया।पंचायती राज विभाग द्वारा 07 जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं परिवार रजिस्टर की नकल वितरित की गई।आयुष विभाग द्वारा 70लोगों को होम्योपैथी दवाएं वितरित की गईं। शिक्षा विभाग द्वारा 65लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 20लोगों के राशन कार्ड संबंधी कार्य किए गए।बाल विकास विभाग द्वारा 13लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,नंदा गौरा योजना,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया गया।ऊर्जा विभाग द्वारा 39ग्रामीणों को बिजली बिल सुधार,नए विद्युत कनेक्शन एवं अन्य विद्युत संबंधी सेवाओं की जानकारी दी गई।इस अवसर पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित जनप्रतिनिधि,विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शंकराचार्य चौक-कनखल-देशरक्षक तिराहा मार्ग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण