नवीन प्रविष्ट छात्राओं के लिये प्रेरणा सत्र का एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-कन्या गुरुकुल राजेन्द्र छात्रावास के संस्कृत विभाग की ओर से नवीन प्रविष्ट छात्राओं के लिये प्रेरणा सत्र का एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आरम्भ वेदमन्त्र से हुआ तदनन्तर राजेन्द्र छात्रावास की प्रभारी प्रो.रेणू शुक्ला ने कार्यक्रम के लिये शुभकामनाएं दीं तथा बच्चों को उचित मार्गदर्शन दिया।
गुरुकुल कांगड़ी के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो.ब्रह्मदेव ने समस्त छात्राओं को भारतीय ज्ञान परम्परा का महत्त्वपूर्ण वैज्ञानिक सारगर्भित मर्म समझाया तथा भारतीय ज्ञान परम्परा के अभिवर्धन व प्रचार-प्रसार हेतु प्रेरित किया।डॉ० सुनीति आर्या असिस्टेण्ट प्रोफेसर ने तेजस्वि नौ अधीतम् अस्तु के माध्यम से छात्राओं को तेजस्वी होने के लिए प्रेरित किया।दर्शन विभाग की प्रो.बबीता ने छात्राओं के मङ्गल भविष्य हेतु अपना आशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम में विभागीय छात्राओं के साथ-साथ संस्कृत विभाग से डॉ.शालिनी,डॉ.प्रीति आर्या एवं दर्शन विभाग से डॉ.मीरा भी विद्यमान थी।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवीन प्रविष्ट छात्राओं को वैदिक ज्ञान परम्परा,वैदिक संस्कृति,भारतीय ज्ञान परम्परा, भारतीय संस्कृति,गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति,आचार परम्परा,आर्यसमाज से परिचित कराना एवं प्रेरणा देने के साथ-साथ छात्राओं की अन्तःरुचियों का ज्ञान करना व उनके विभिन्न कौशल को जानना था।
0 टिप्पणियाँ