चलती एंबुलेंस में गूंजी नन्ही जान की किलकारी, जच्चा बच्चा सुरक्षित
रिपोर्ट एसडी गौतम
सहारनपुर-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल के अंतर्गत इमरजेंसी 102 पर कार्यरत इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन जूली ने चलती एम्बुलेंस में कराई नॉर्मल डिलीवरी। जच्चा व बच्चा पूरी तरह सुरक्षित।
गाँव भारापुर निवासी पूजा उर्फ पूर्णिमा पत्नी अरुण कुमार ने प्रसव पीड़ा के दौरान मिलाया 102 नंबर तो फ़रिश्ता बनी एंबुलेंस में कार्यरत ईएमटी जूली। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही एम्बुलेंस में किलकारी गूंजते ही परिजनों में दौड़ी खुशी की लहर। जच्चा बच्चा जिला अस्पताल में भर्ती। जिला महिला अस्पताल की अधीक्षिका डॉ. इंद्रासिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जच्चा व बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और लेबर रूम में भर्ती है तथा एंबुलेंस में ईएमटी द्वारा नॉर्मल डिलीवरी कराया जाना उनकी कार्यकुशलता को दर्शाता है।

0 टिप्पणियाँ