Ticker

6/recent/ticker-posts

एम एल सी प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से जुटे सभी कार्यकर्ता- चौधरी अब्दुल वाहिद

 एम एल सी  प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से जुटे सभी कार्यकर्ता- चौधरी अब्दुल वाहिद 

सपा की बैठक में एम एल सी  प्रत्याशी को जिताने की बनाई रणनीति 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -समाजवादी पार्टी की बैठक में मेरठ सहारनपुर खण्ड स्नातक विधान‌परिषद सदस्य के  चुनाव में सपा प्रत्याशी प्रमेन्द्र  सिंह भाटी एडवोकेट को जिताने के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क करने का आहवान किया गया
स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 23 अक्टू‌बर को होने वाले मेरठ सहारनपुर खण्ड स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव में जिले के सभी बूथों पर बूथ एजेन्ट बनाने के साथ ही चुनावी रणनीति तय की गई बैठक में एम एल सी  प्रत्याशी प्रमेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल द्वारा गलत तरीके से ब्लक मे फार्म जमा करा कर मतदाता बनाये गये तथा सन 2022 तक के स्नातको को ही मतदाता बनाने की अर्हता के बावजूद यूनिवर्सिटीयो से डाटा लेकर 2025  के स्नातको का भी वोट बनाया गया जिसका खुलासा स्वयं दिनेश कुमार गोयल ने सोशल मीडिया पर भी किया है उन्होने राज्य निर्वाचन आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि मेरठ सहारनपुर खण्ड विधान परिषद सदस्य की मतदाता सूची में अनेक खामिया है सत्ता के दवाब में जानबूझकर मतदा‌ताओं के नाम इधर-उधर किये गये ताकि वह मतदान से वंचित रह सके बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी,प्रदेश सचिव मजाहिर राणा, पूर्व राज्य मंत्री विनोद तेजयान, महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी, छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी वासिल तोमर, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव सलीम अख्तर, जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी, पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी विजेश कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरेशी,महिला सभा की जिलाध्यक्ष मजहबी खान, नकुड विधानसभा अध्यक्ष संदीप सैनी, फैसल सलमानी, जमाल साबरी, संदीप चौधरी, जमाल साबरी,स्वराज सिंह, मुस्तकिम राणा, रतन सिंह यादव, चौधरी जुमला सिंह भी मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 श्री आशुतोष रामलीला की भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन