आशा कार्यकत्रियों ने जुलूस निकाल जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- निर्धारित मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने आज जुलूस निकाल जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। आशा कार्यकत्रियों ने कार्य बहिष्कार कर चेताते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगोे को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।संयुक्त आशा संगठन के संयोजक संजय वालिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां सीएमओ कार्यालय पर एकत्रित हुयी ओर जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए विभिन्न मार्गो से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचीं। इस दौरान संजय वालिया ने कहा कि आशा कार्यकत्रियां स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे अपने परिवार की चिंता छोड़कर गर्भवती महिलाओं की देखभाल से लेकर अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी निभाती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उनके काम के अनुपात में उचित मानदेय नहीं मिल रहा है।उन्होंने सरकार से आशा कार्यकत्रियों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित मानदेय देने, राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने, प्रत्येक सीएचसी पर तैनात चिकित्सा अधिकारियों के स्थानांतरण तथा जिला स्तर पर आशा कार्यकत्रियों के कथित शोषण पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि एनएचआरएम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया जायेगा, और पुलते फंूकने का काम भी होगा। उन्होंने योगी बाता आशाओं की मांगों का संज्ञान लेकर उन्हें पूरा करने का काम करें।जिला अध्यक्ष कमलेश सैनी, ललतेश ने कहा कि आशाओं के हितों के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर आशा कार्यकत्रियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करते वालों में लता, लालतेश,मिथिलेश, नेहा, भावना, पूनम देवपुरा, सुदेश संगाथेड़ा, ममता भनैडा, पिंकी मोहरा, सुनीता, बोबी, प्रवीन, रविता, कविता, सीमा, ओमलता, मोनिका, मिथलेश फूलर, राजकी देवी, प्रीति शर्मा, रीना, काजल, मौसम देवी, पूनम, हमरेश, उर्मिला, लता, गीता, रचना धारहेड़ा, मीनाक्षी महेश्वरी, दीपमाला, सुषमा, बबली, सोनिया, बेबी, बबीता, पुनीता, बलवंती, शारदा, सरिता, माला, सताक्षी, रेखा, उषा, पिंकी देवी, सविता, सुलेखा, संगीता, सुमन, प्रेमा, राधा, विमला, रीता, नीलम, अर्चना, निशा, कौशल, पवन, नीलू, ललिता, आलिया, रुकसाना, मौसूम, बालेश, राजवती, मीरा, माया, सुरेश, काफिल, राखी, कमलेश, अमरेश, करमलेश, एकलेश, पल्लू, पूजा, प्रवेश, शीतल, दीपा और सुरजला समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

0 टिप्पणियाँ