Ticker

6/recent/ticker-posts

क्षेत्र में गौकशी,जुआ सट्टा,अवैध नशे का कारोबार,महिलाओं के प्रति अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे-इंस्पेक्टर सुनील नागर

क्षेत्र में गौकशी,जुआ सट्टा,अवैध नशे का कारोबार,महिलाओं के प्रति अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे-इंस्पेक्टर सुनील नागर

इंस्पेक्टर सुनील नागर ने पत्रकारों से क्षेत्र की मुख्य समस्याओं के बारे में ली जानकारी 

रिपोर्ट डॉ. ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-नवागत कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील नागर ने कहा कि आपराधिक तत्वों को सुधरना होगा।थानाक्षेत्र में गौकशी,जुआ सट्टा,अवैध नशे का कारोबार,महिलाओं के प्रति अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

कोतवाली रामपुर मनिहारान में नवागत इंस्पेक्टर सुनील नागर ने कहा कि पुलिस प्रशासन को सहयोग करने वाले अच्छे और सच्चे लोगों का पूरा सम्मान किया जाएगा लेकिन असामाजिक आपराधिक तत्वों के लिए उनके दिल में कोई जगह नहीं है।क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा या आपराधिक मामले में लिप्त पाया जाएगा तो ऐसे व्यक्ति को बख़्शा नहीं जाएगा।इंस्पेक्टर सुनील ने कहा कि थानाक्षेत्र में गौकशी, अवैध नशे का कारोबार, जुआ सट्टा, महिलाओं के प्रति अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि सामाजिक और गणमान्य लोग जागरूक रहें और किसी भी घटना या अपराध के संबंध में उन्हें गुप्त सूचना दे सकते हैं।इंस्पेक्टर सुनील नागर ने पत्रकारों से क्षेत्र की मुख्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनका समाधान कराने का वादा किया।इस दौरान कुशलपाल चौधरी,मनोज शर्मा, ताहिर मलिक, राजन गुप्ता, विपुल जैन, पारस चौधरी,सुशील शर्मा, रजनीश चौधरी,डॉ अनुज सैनी,वरदान,आस मोहम्मद सैफ़ी,नाज़िम अहमद,अशोक गोयल,अरुण गुप्ता, घनश्याम दास आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 ग्लोकल यूनिवर्सिटी में HEALTHSPARK 2026 का आयोजन, स्वास्थ्य जागरूकता एवं रोगी सुरक्षा पर दिया गया जोर