Ticker

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, राष्ट्रीय करनी सेना संघ, पृथ्वीराज चौहान राजपूत सभा व भारतीय किसान यूनियन 'सेवक 'के तत्वधान में मनाई गई क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज जी की जयंती

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, राष्ट्रीय करनी सेना संघ, पृथ्वीराज चौहान राजपूत सभा व भारतीय किसान यूनियन 'सेवक 'के तत्वधान में मनाई गई क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज जी की जयंती

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- सरसावा के आशीर्वाद गार्डन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, राष्ट्रीय करनी सेना संघ, पृथ्वीराज चौहान राजपूत सभा व भारतीय किसान यूनियन 'सेवक 'के तत्वधान में क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज जी की जयंती पर एक सभा का आयोजन किया गया ।
सभी संघठनों से जुड़े लोगों नें सम्राट मिहिर भोज 
जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके स्वर्णिम कार्यकाल को स्मरण कर संकल्प लिया कि क्षत्रिय समाज 18 अक्टूबर को घर घर में उनकी जयंती को मनाएंगे। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों नें कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, सभा में सर्वसमाज के अलावा दूसरे धर्म व पंथ के लोगों नें सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की । मुख्य रूप से नीरज चौहान, ठा० नैनसिंह चौहान, किसान नेता दीपक सोम, कुशलपाल पुंडीर, ठा० अजय सोम, ठा० अनिवेश पुंडीर, विनोद पुंडीर, एड० राजेंद्र चौहान, चंद्रहास पुंडीर आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता रजनीश चौहान नें तथा संचालन एडवोकेट दुष्यंत राणा नें किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानवीय कल्याण समिति की रामलीला में उमड़ रहा है रामभक्तों का जनसैलाब, हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु