श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित 15 वें श्री राम लीला व दशहरा महोत्सव की लीला में कुम्भकरण वध,मेघनाथ वध की लीला में दर्शकों को किया प्रसन्न
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित 15 वें श्री राम लीला व दशहरा महोत्सव की लीला में कुम्भकरण वध,मेघनाथ वध की लीला का मंचन हुआ। रावण द्वारा कुम्भकर्ण को जगाना,कुम्भकर्ण का युद्ध करना,श्री राम जी द्वारा कुम्भकर्ण का वध,मेघनाथ का युद्ध के लिए रावण से आज्ञा लेना,लक्ष्मण व मेघनाथ का युद्ध एवं लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ का संहार आदि लीलाओं का सुंदर दृश्यांकन हुआ।
मेघनाद के रूप में गौरव चौधरी,प्रभु राम के रूप में गौरव चानना,लक्ष्मण के रूप में विनय दुग्गल,हनुमान जी के रूप मे तरुण अरोड़ा,रावण के रूप में राजीव यादव,कुम्भकर्ण के रूप में राजन कक्कड,सुग्रीव के रूप में सन्नी भाटिया,विभीषण के रूप में शिवम कक्कड़,अंगद के रूप में ईश सलूजा,अभिनय का सुंदर अभिनय रहा।निर्देशन जय कालरा ने किया।कार्यक्रम में बच्चों के लिए रामलीला से सम्बंधित प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी,महामंत्री राकेश छाबड़ा,मोहित छाबड़ा कोषाध्यक्ष गौरव पुरी,मुख्य संयोजक संजय भसीन, प्रबन्धक विनय दुग्गल,दशहरा प्रधान नरेश कुमार,प्रभु राम के सारथी संजीव टन्डन, स्वागताध्यक्ष डॉ0 एम0पी0 सिंह चावला,राकेश राणा, योगेश टंडन,अमन भाटिया, राघव सेठ,राजा छाबड़ा,दीक्षित छाबड़ा,मनीष कालरा,संजय आनन्द,आनन्द भाटिया,राजेन्द्र महेंद्रा,शिवम महेंद्रा,गौरव चौहान कुमार, विकास कुमार,सन्नी शर्मा,लकी भण्डारी,सिद्धार्थ पुरी, शिवम ग्रोवर व अन्य अतिथि उपस्थित रहे।संचालन रवि बक्शी एवं अमित वत्ता ने किया।

0 टिप्पणियाँ