Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क पर फैला रखा था रेत, आठ खनन कारोबारियों के चालान

सड़क पर फैला रखा था रेत, आठ खनन कारोबारियों के चालान

न्यू 62 फुटा क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 16 हजार रुपये जुर्माना वसूला 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर निगम द्वारा आज भी जोन एक के न्यू 62 फुटा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 30 से अधिक स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और आठ खनन कारोबारियों सहित करीब एक दर्जन लोगों से 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

सहायक नगरायुक्त जे पी यादव के निर्देश पर नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम जैसे ही न्यू 62 फुटा पर पहुंची अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गयी। कुछ दुकानदारों ने सड़क पर रखा अपना सामान आनन-फानन में उठाकर दुकानों में फेंक दिया। अभियान के दौरान करीब तीन दर्जन स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। खनन का करोबार करने वाले अनेक लोग सड़क पर ही रेत के ढेर लगाकर रेत बेच रहे थे। ऐसे आठ लोगों का भी चालान किया गया और चेतावनी दी गयी कि यदि सड़क पर दोबारा खनन सामग्री पायी गयी तो और अधिक दण्ड तथा मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। अभियान के दौरान एक दर्जन लोगों से 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।अतिक्रमण हटाओं दस्ते में प्रवर्तन दल के रणदीप, विक्रम, अमित, विकास व नितिन और मेहरबान आदि शामिल रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा कार्य कात्रियों का डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन