Ticker

6/recent/ticker-posts

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा कार्य कात्रियों का डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा कार्य कात्रियों का डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

हकीकत नगर रामलीला मैदान से जुलूस निकालकर पहुंचीं कार्यकर्ता, मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को आशा कार्यत्रियों  ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। संयुक्त आशा संगठन के बैनर तले संयोजक संजय वालिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हकीकत नगर रामलीला मैदान से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें पिछले कई वर्षों से करीब 3000 से 3500 रुपये तक मानदेय मिल रहा है, जबकि उनसे लंबे समय तक काम लिया जाता है। सरकारी अस्पतालों के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और अभियानों में भी उनकी ड्यूटी लगाई जाती है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई के मौजूदा दौर में इतने कम मानदेय में परिवार का पालन-पोषण करना बेहद कठिन है।कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महिला सम्मान और सशक्तीकरण की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर आशा कार्य कतरियों  की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई न होने पर उन्होंने रोष जताया।
संयोजक संजय वालिया ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिला अस्पताल समेत सरकार की विभिन्न योजनाओं में लगातार सेवाएं दे रही हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में कार्यकर्ताओं के कथित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि समस्याएं उठाने वाली कार्यकर्ताओं को कार्रवाई और हटाने की धमकी दिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री स्तर से जल्द मांगों का समाधान कर मानदेय में वृद्धि नहीं की गई तो सरकारी कार्यों का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में भी अपनी मांगों की अनदेखी का जवाब देने की चेतावनी दी।धरना-प्रदर्शन में पूनम देवपुरा, सुदेश संगाथेड़ा, ममता भनैडा, पिंकी मोहरा, सुनीता, बोबी, प्रवीन, रविता, कविता, सीमा, ओमलता, मोनिका, मिथलेश फूलर, राजकी देवी, प्रीति शर्मा, रीना, काजल, मौसम देवी, उर्मिला, लता, गीता, सुरजना, संतो, रचना धारहेड़ा, मीनाक्षी महेश्वरी, दीपमाला, सुषमा, बबली, सोनिया, बेबी, बबीता, पुनीता, बलवंती, शारदा, सरिता, माला, सताक्षी, रेखा, उषा, पिंकी देवी, सविता, सुलेखा, संगीता, सुमन, प्रेमा, राधा, विमला, रीता, नीलम, अर्चना, निशा, कौशल, पवन, नीलू, ललिता, आलिया, रुकसाना, मौसूम, बालेश, राजवती, मीरा, माया, सुरेश, काफिल, राखी, कमलेश, अमरेश, करमलेश, एकलेश, पल्लू, पूजा, प्रवेश, शीतल, दीपा और सुरजला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा कार्य कात्रियों का डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन