ग्लोकल विश्वविद्यालय में हुआ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निबंध, साइबर सुरक्षा व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- ग्लोकल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन एवं कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी के संरक्षण में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, राष्ट्रनिर्माण की भावना, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन छात्र कल्याण अधिष्ठाता और राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ शोभा त्रिपाठी के संयोजन में किया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता का विषय ‘बदलते भारत में युवाओं की भूमिका’ था। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ईशा नाज़, द्वितीय पुरस्कार जोया तथा तृतीय पुरस्कार शांभवी मिश्रा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत के बदलते सामाजिक, आर्थिक एवं राष्ट्रीय परिदृश्य में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।विद्यार्थियों को डिजिटल युग में सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षा पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीन, स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट डॉ. संदीप गुप्ता के सहयोग से हुआ। डीन, लॉ स्कूल डॉ. आतेका बानो ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, साइबर सुरक्षा के आवश्यक नियमों तथा संबंधित कानूनों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया।अभियान की इसी श्रृंखला में विद्यार्थियों की वाक्-कौशल, अभिव्यक्ति क्षमता एवं आत्मविश्वास को विकसित करने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉक्टर बाबू खान डॉक्टर आयुषी रावत तथा डॉक्टर रेहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसमें प्रथम पुरस्कार ज़ायद, द्वितीय पुरस्कार ईशा नाज़ तथा तृतीय पुरस्कार उबेद ने प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के फैकल्टी संयोजक डॉ. बिलाल अहमद सुश्री रीना कुमारी, डॉ. असगर अली एवं डॉ. इरशाद रहे।कार्यक्रमों के सफल आयोजन में छात्र संयोजकों अलीना रशीद, शमसुद्दीन, अलीना आज़म, ईशा नाज़ एवं दानिश चौधरी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की गई। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में ‘सेवा, संस्कार, संवेदना और राष्ट्रनिर्माण’ की भावना को सुदृढ़ करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ