Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 जिला जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। 
सहारनपुर जिला जूड़ो एसोसिएशन के सचिव दीपक गुप्ता  ने बताया की प्रतियोगिता का उद्घाटन रिमाउंट डिपो के कमांडेंट कर्नल विवेक महाजन ने जूडो के जनक डॉ. जिगोरो कानो के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों एवं निर्णायकों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कर्नल विवेक महाजन ने कहा कि बच्चों एवं युवाओं को मोबाइल और कंप्यूटर की दुनिया से निकालकर खेल के मैदान तक लाना आसान कार्य नहीं है। सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन पिछले 37 वर्षों से इस चुनौतीपूर्ण कार्य को बखूबी अंजाम दे रही है। एसोसिएशन अनुशासन और समर्पण के साथ ओलंपिक खेल जूडो को जनपद में बढ़ावा दे रही है। उन्होंने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए पदाधिकारियों को बधाई दी।
संघ सचिव दीपक गुप्ता ने बताया की प्रतियोगिता  में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। 18 किलोग्राम मिनी वर्ग में अवि चौहान ने स्वर्ण, शिवान्या वत्स ने रजत और अतीका ने कांस्य पदक जीता। 23 किलोग्राम भार वर्ग में अवनि सिंघल ने स्वर्ण, जीनल पंवार ने रजत और गौरी ने कांस्य पदक हासिल किया।इसी प्रकार 27 किलोग्राम भार वर्ग में श्रेया रानी ने स्वर्ण, रूहानी ने रजत, जबकि आरना और सृष्टि ने कांस्य पदक जीते। 30 किलोग्राम भार वर्ग में आन्या मलिक ने स्वर्ण, जानवी सैनी ने रजत और नीति मलियान ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, 36 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में समृद्धि ने स्वर्ण, मायरा ने रजत और श्रुति नागर ने कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी सफलता दर्ज कराई। इनके अलावा भी विभिन्न भार वर्गों में अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल कीं।
प्रतियोगिता में महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, उपसभापति मयंक गर्ग, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग, क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, प्रधानाचार्य मंजू जैन, जूडो संघ के उपाध्यक्ष पंकज बंसल, मुकेश गक्खड़, मंडलीय क्रीड़ा सचिव सोनिया, के.के. गर्ग,  प्रवीण चौधरी, पुनीत आर्य एवं रूपेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका संजीव गुप्ता, सुषमा सिंह, देवेंद्र कुमार, कमलकांत पंवार, सूरजप्रताप सिंह, नौशाद सैफी, सायनपाल, रिदम गुप्ता, अर्णव गुप्ता, अमन झा, वंश जैन एवं आयुषी गुप्ता ने निभाई। प्रतियोगिता का सफल संचालन अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 लिपिकीय त्रुटियों के कारण किसी मतदाता को मतदान से वंचित न किया जाए-मुख्य निर्वाचन अधिकारी