प्राचीन श्री शिवालय महादेव मंदिर में अज्ञात चोर ने किया मंदिर परिसर से कीमती सामान चोरी
रिपोर्ट-नदीम निज़ामी
नकुड़-कस्बा नकुड़ के मोहल्ला महादेव स्थित पौराणिक और प्राचीन श्री शिवालय महादेव मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिया। मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य का फायदा उठाकर अज्ञात चोर मंदिर परिसर से कीमती सामान चोरी कर ले गए।
शिवालय महादेव मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि मंदिर में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान बीती रात अज्ञात लोगों ने मंदिर में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर लोहे को काटने वाली एक कीमती मशीन चोरी कर ली। इतना ही नहीं मंदिर में काम कर रहे मिस्त्री और मजदूरों के कपड़ों में रखी नकदी भी गायब कर दी गई। समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी मंदिर के पुजारी का मोबाइल फोन और बिजली का सामान चोरी हो चुका है। मंदिर में दान पात्र भी रखा हुआ है, ऐसे में चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में रोष है। मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मंदिर क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। शिवालय महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष, पुजारी चंद्रशेखर शर्मा, जितेन्द्र गोयल, गिरधारी लाल, राकेश, राजकुमार, अनिल कुमार, सावन कुमार, धर्मवीर सहित समिति के समस्त सदस्य आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ