कैल्विन स्कूल, नकुड़ में किया गया ब्लॉक स्तरीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
रिपोर्ट-नदीम निज़ामी
नकुड़-बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कैल्विन स्कूल, नकुड़ में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कु० कोमल एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री संदीप सिंह पंवार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नकुड़ विधायक प्रतिनिधि श्री विकेश चौधरी और नगरपालिका अध्यक्ष श्री शिवकुमार गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति रही।
विधायक प्रतिनिधि विकेश चौधरी ने कहा कि वास्तव में ग्रामीण क्षेत्रों के बेसिक विद्यालयों में विद्यार्थी अपने अल्प संसाधनों के होते हुए भी हर स्तर पर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। उन्होंने ग्राम झबीरण से एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता प्राची चौधरी का उदाहरण देते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि खेल प्रतिभाएं हमारे प्राथमिक विद्यालयों से ही निकलती हैं और मैं स्वयं भी प्राथमिक विद्यालय का ही छात्र रहा हूँ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कु. कोमल ने अपने संबोधन में ब्लॉक के सभी अध्यापकों की कर्मठता एवं लगनशीलता की भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्हें बच्चों में प्रतिभा विकसित करने हेतु प्रोत्साहित किया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रीतिपाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पंकज तंवर, जूनियर शिक्षक संघ के अशोक सैनी, विशिष्ट बीटीसी के मनोज चौधरी, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के शिव कुमार, एससी/एसटी संघ के देवेन्द्र, उर्दू बीटीसी के वसीम, महिला शिक्षक संघ की रोजी राणा, अनुदेशक संघ के दीपक राठी सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और बच्चों को आशीर्वाद दिया।

0 टिप्पणियाँ