पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने किया माँ जगदंबा जागरण मंच द्वारा आयोजित 23 वें भव्य जागरण का शुभारंभ
रिपोर्ट-डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान- माँ जगदंबा जागरण मंच द्वारा आयोजित 23 वें भव्य जागरण का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने किया।
जगदम्बा जागरण मंच द्वारा आयोजित जागरण में भजन मंडली के विनोद राजन,हिमांशी कौशल,सचिन सिध्यन आदि गायकों ने पूरी रात भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता और संस्कृति को बनाए रखते हैं।उन्होंने कहा कि भजन सुनाना या सुनना काफी नहीं यहाँ से लौटकर माँ की सच्ची श्रद्धा भक्ति यही है कि किसी को कष्ट न दिया जाए। अपने अंदर बुराई का अंत करें। अच्छाई को बढ़ाया जाए।माँ के जागरण से पूरे क्षेत्र में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।जागरण मंच आयोजक द्वारा मुख्य अतिथि प्रदीप चौधरी को मां जगदम्बे की चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।देर रात श्रद्धालु माँ जगदम्बा के भजन सुनकर झूमते रहे।इस दौरान प्रधान विभोर गुप्ता, अदित्य सिंघल,संदीप वर्मा,दिग्विजय चौधरी,शुभम चौधरी, संदीप चौधरी,अनुज चौधरी,संदीप शर्मा, राकेश कुमार,उमेश गोयल, सोनू,सागर,सावन कुमार,हैप्पी मित्तल,आकाश पंडित, आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ