महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने महिला कार्यकर्ताओं से दिल्ली मार्च महारैली’ में भाग लेने के लिए किया प्रेरित
रिपोर्ट-डॉ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान- महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने महिला कांग्रेस के कैंप कार्यालय महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘दिल्ली मार्च महारैली’ को लेकर चर्चा की।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि आज समाज के प्रत्येक वर्ग को अपने अधिकारों और संविधान की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अधिकारों के हनन और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर किसी भी प्रकार के प्रहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता। देश संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर चलना चाहिए।उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें तथा दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के लिए एकजुटता और सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।बैठक में महिला कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और महारैली को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय एवं जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।इस दौरान पूजा, राखी, प्रीति, तृप्ति, नेहा, निशात, रुख्सार, मोनिका, मयूरी आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
0 टिप्पणियाँ