Ticker

6/recent/ticker-posts

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सांसद इमरान मसूद ने बाबासाहब को किया नमन

 कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सांसद इमरान मसूद ने बाबासाहब को किया नमन

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने सुबह होते ही सबसे पहले बामियान बुद्ध विहार में संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

माल्यार्पण करते हुए सांसद इमरान मसूद ने कहा कि जब वह सांसद निर्वाचित हुए थे तो सबसे पहले इसी स्थान पर पहुंचकर बाबासाहब को नमन किया था और आज प्रदेश नेतृत्व का दायित्व मिलने पर बाबासाहब को नमन किया है जिससे उनके अंदर ऊर्जा का संचार होता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने संगठन की ताकत के महत्व की चर्चा करते हुए बामियान बौद्ध विहार के संस्थापक ज्ञानचंद आज़ाद की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पितकर उन्हें एक प्रभावशाली संगठन का जनक बताया। अम्बेडकर सहकारी आवास समिति लि. की ओर से अध्यक्ष ओमप्रकाश, सचिव राजबीर सिंह, संचालक पवन कुमार बौद्ध व सतीश गौतम ने सांसद का स्वागत किया। इस मौके पर एमएलसी शाहनवाज़ खान, पूर्व विधायक मसूद अख़्तर, प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, राजपाल कर्णवाल बीबीपुर, डॉ. रागिब अंजुम, संदीप वर्मा, विनय माजरा, सुमित एडवोकेट व सतेंदर बौद्ध समेत आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शंकराचार्य चौक-कनखल-देशरक्षक तिराहा मार्ग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण