Ticker

6/recent/ticker-posts

देर रात तक राधा-कृष्ण के भक्तिरस में डूबे रहे श्रद्धालु

 देर रात तक राधा-कृष्ण के भक्तिरस में डूबे रहे श्रद्धालु

- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में हुआ ‘रासलीला’ का आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर निगम द्वारा जीआईसी सभागार में ‘रासलीला’ का आयोजन किया गया। महापौर की माताश्री एवं पूर्व सभासद श्रीमती संतोष सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक पार्षद सुधीर पंवार की माताश्री श्रीमती शारदा पंवार ने राधा कृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सरस्वती वंदना से शुरु हुए कार्यक्रम में राधादास वसंत एवं अंकुश बाटला की जोड़ी ने श्रीकृष्ण के स्वरुप एवं लीलाओं पर प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों का सिलसिला शुरु हुआ तो देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। छोटे बच्चों द्वारा महाभारत के दृश्यों का मनमोहक चित्रण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम सहसंयोजक संजय फुटेला ने मेला गुघाल की सांस्कृतिक विरासत के सम्बंध में विस्तार से बताया।
राधा कृष्ण की झांकी पर महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गंबर, पूर्व सभापति मुकेश गक्खड़, व्यपारी नेता राजकुमार मक्कड़, मेला संयोजक संजय सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, सीनियर वैल्फेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष के एल अरोड़ा व महिला नेत्री सरोज शर्मा ने पुष्प वर्षा की तो पूरे सभागार में भक्ति रस की बयार बह निकली, और पूरा सभागार भाव विभोर हो उठा। चारो ओर राधे-कृष्ण के जयघोष से वातावरण कृष्णमय हो उठा, लगा कि वृंदावन सभागार में उतर आया है।
कार्यक्रम संयोजक पार्षद सुधीर पंवार व सहसंयोजक संजय फुटेला ने महापौर डॉ. अजय कुमार, राजीव गंुबर, एससीएसटी आयोग के सदस्य महीपाल वाल्मीकि, मुख्य अतिथि पूनम अरोड़ा, मेला संयोजक संजय सैनी, व्यापारी नेता शीतल टण्डन, उद्यमी रविंद्र मिगलानी, नवीन मिड्ढ़ा, पं. अरुण, यशपाल त्रेहन, दल नेता राजेंद्र कोहली सहित सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा, पूर्व पार्षद रेखा रोहिला, प्रवेश धवन, अल्पना तलवार व रीटा सिंह तथा पार्षद नीरज शर्मा, सोपिन पाल व नितिन जाटव सहित अनेक पार्षद तथा बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग शामिल रहे। संचालन रवि जुनेजा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आराधना मिश्रा को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने का स्वागत