जिला मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में फर्जी मतदाता बनाए जाने की जांच करने की मांग को लेकर आज सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।
सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और स्नातक व शिक्षक निर्वाचन में फर्जी मतदाता बनाए जाने के विरोध में नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों ने जिला आरक्षण अधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि मेरठ खंड के स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदाता सूची में भारी अनियमिताएं भारती गई है जिस कारण चुनाव प्रभावित हो रहा है उन्होंने कहा कि फर्जी आधार कार्ड और फर्जी वोटर लिस्ट के आधार पर मतदान सूची तैयार की गई है।जिसकी जांच कराई जानी चाहिए। सपा कार्यकर्ताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि स्नातक तथा गैर स्नातक के स्नातक मतदाता पंजीकरण के तौर पर मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नाम दर्ज कराने तथा सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों तथा युनिवर्सिटी से स्नातक पास व्यक्तियों के बगैर उनकी सहमति के तथा निर्वाचन क्षेत्र से भार के निवासीगण के फर्जी आधार कार्ड बनाकर फर्जी व कूट रचित दस्तावेज तैयार कर गैर कानूनी गैर लोकतांत्रिक, नियम विरुद्ध गंभीर आपराधिक कृत्य की जाँच कर मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के आदेश पारित करें। प्रदर्शनकारियों में महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी पूर्व विधायक मनोज चौधरी चौधरी साजिद चौधरी सलीम अख्तर उमा भूषण ममता चौधरी इंजीनियर विजेश शर्मा चौधरी अब्दुल किरण पाल राणा अच्छन यादव वसील तोमर प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी नवाब यादव प्रवीण बंधु खेड़ी मनोज पांचाल महेंद्र राकेश रमेश पवार राजेश शर्मा कासिफ अल्वी मुस्तकीम राणा धर्मवीर यादव इमरान मलिक हसीन कुरैशी महजबी खान जितेंद्र पाल सिंह कुलदीप हंस नितिन यादव सुमन लता पारस मौर्य राजकुमार बिरला नदीम कुरैशी ललित यादव रईस मलिक नाजिया मंसूर सलमानी जिंदी गुर्जर शादाब अंसारी राम आशीष यादव गुलशन खान सबरीन एकता चौधरी नौशाद हिना सिद्दीकी रिहान रफत खान देशराज यादव राव अब्दुल रहमान आरिफ वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ