Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील नकुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील नकुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

समस्याओं का समयबद्धता एवं गुणवत्ता से करें निस्तारण - जिलाधिकारी

शिकायत निस्तारण के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और अपनाएं मानवीय दृष्टिकोण 

रिपोर्ट-नदीम निज़ामी

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में तहसील नकुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का तत्परता से निदान करना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों व समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भूमि संबंधी प्रकरणों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित रूप से कार्यवाही की जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 24, खाद्य एवं रसद विभाग की 12, पुलिस की 06, विकास विभाग की 02, सर्वे की 03, जिला कार्यक्रम की 01, स्वास्थ्य की 01, जल निगम की 02, डूडा की 01, लोक निर्माण विभाग की 01, स्थानीय निकाय की 02, विद्युत की 01 कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत निस्तारण के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समस्याओं का समयबद्धता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने आए हुए लोगों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है, उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 सुनील कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 शेर सिंह कक्कड़, उप जिलाधिकारी श्री योगेश कुमार गौड़, पीडीडीआरडीए श्री प्रणय कृष्ण सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

गुर्जर स्वाभिमान रैली को लेकर बागपत में हुआ मंथन, 40 बसों से दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य