किशोरी लड़कियों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- सहारनपुर ऑब्स एवं गायनिक सोसायटी के तत्वावधान में सेंट मैरीज स्कूल, मिशन कम्पाउण्ड में किशोरी लड़कियों के लिए अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया।शिविर में डॉ. चित्रा मनचंदा ने पोषण एवं खून की कमी, डॉ. सोमा अग्रवाल ने माहवारी से संबंधित समस्याओं, डॉ. आकांक्षा ठक्कर ने त्वचा की समस्याओं के विषय में जानकारी दी। डॉ. मीनल गोयल ने साइबर सुरक्षा एवं रोजमर्रा के जीवन में लड़कियों की सुरक्षा पर प्रकाश डाला। सोसायटी अध्यक्ष डॉ. पूनम त्यागी ने मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता पर बल दिया। डॉ. भारती कालरा ने बच्चों को बताया कि साफ-सफाई से हम बहुत सी बीमारियों से बचे रहते हैं। सीनियर गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. अनिता मलक ने एनीमिया मुक्त भारत के लिए सबको मोटिवेट किया और स्वस्थ आहार, विहार एवं विचार पर जोर दिया।इस अवसर पर सेंट मैरीज एकेडमी के फादर जॉर्ज चिन्मय, प्रिंसिपल सिस्टर शीला सोलंकी एवं मधुमालिनी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

0 टिप्पणियाँ