Ticker

6/recent/ticker-posts

वैश्य समाज की एकता, सेवा और भाईचारे को मजबूत करने का लिया संकल्प

 वैश्य समाज की एकता, सेवा और भाईचारे को मजबूत करने का लिया संकल्प

वैश्य एकता मंच पैरामाउंट ट्यूलिप के अध्यक्ष बने अनिल गोयल, प्रवीण गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी

महाराजा अग्रसेन जयंती 25 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाने का निर्णय 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-वैश्य समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सेवा भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से वैश्य एकता मंच पैरामाउंट ट्यूलिप, सहारनपुर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से श्री अनिल गोयल को अध्यक्ष तथा श्री प्रवीण गुप्ता को महामंत्री नियुक्त किया गया। उपस्थित समाज के लोगों ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मंच सामाजिक एकता और सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएगा।

बैठक में पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में  महाराजा अग्रसेन जी की जयंती 25 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, उनके सामाजिक चिंतन तथा समाज के प्रति समर्पण को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति जनपद सहारनपुर के अध्यक्ष श्री महावीर गुप्ता , प्रभारी श्री सुनील गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता ,पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता ने अग्रवाल धर्मशाला में 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों तथा 11 अक्टूबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए सभी उपस्थितजनों को सादर निमंत्रण दिया।वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समाज में एकता, समानता, सेवा, सहयोग और भाईचारे का संदेश देता है। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है, जब सभी लोग एकजुट होकर सेवा और सामाजिक उत्थान के कार्यों में आगे बढ़ें।इस अवसर पर श्री अश्विनी सिंघल, श्री वाकुल बंसल , श्री विजय गुप्ता , श्री पंकज गुप्ता, श्री राहुल मित्तल , श्री राजेंद्र भारती , श्री विभु गुप्ता  एवं श्री श्याम सुंदर गुप्ता सहित अनेक सम्मानित साथी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलकर समाज में एकता, सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ