Ticker

6/recent/ticker-posts

कथा का उद्घाटन पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी व दीप प्रज्ज्वलित दिग्विजय चौधरी ने किया

कथा का उद्घाटन पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी व दीप प्रज्ज्वलित दिग्विजय चौधरी ने किया

गीता के हर अध्याय के नियमित पाठ का अपना लाभ और महत्व है-गोस्वामी ऊधो जी महाराज

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-कथा वाचक गोस्वामी ऊधो जी महाराज ने कहा कि श्री गीता उपनिषदों का सार है। महाभारत युद्ध के समय रणभूमि में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जो ज्ञान दिया था वह गीता में बताया गया है। गीता में ऐसी बहुत सी बातें हैं जो मनुष्य को जीवन की कई कठिनाइयों को आसान बनाती है। 


खादी आश्रम के मैदान पर श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचक श्री कथा वाचक गोस्वामी ऊधो जी महाराज वृंदावन वाले ने कहा कि गीता के हर अध्याय के नियमित पाठ का अपना लाभ और महत्व है। गीता के पहले अध्याय के महत्व को जानने से पहले जान लीजिए, गीता के पहले अध्याय का नाम अर्जुन विषाद योग है। इस अध्याय में कुरुक्षेत्र के मैदान में उपस्थित बंधुओं और संबंधियों को सामने देखकर अर्जुन के मन में उठे विषाद और मनःस्थिति का वर्णन किया गया है। कथा का उद्घाटन पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी व दीप प्रज्ज्वलित दिग्विजय चौधरी ने किया।कथा में श्री राम सेवा ट्रस्ट के संरक्षक चौधरी रमेश पंवार अध्यक्ष संदीप मित्तल,मनोज शर्मा बॉबी,सुरेंद्र फौजी, विजय शर्मा, विजय आनन्द, पदम सिंह एडवोकेट, हरिओम शर्मा, सागर,आदि का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कथा का उद्घाटन पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी व दीप प्रज्ज्वलित दिग्विजय चौधरी ने किया