विधायक नकुड़ द्वारा किया गया जलार्पण
जल ही जीवन है, इसकी हर बूंद अनमोल - मुकेश चौधरी
रिपोर्ट-नदीम निज़ामी
सहारनपुर-विधायक नकुड़ एवं उत्तर प्रदेश प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष श्री मुकेश चौधरी द्वारा विकासखंड सरसावा के ग्राम असादपुर में जलार्पण किया गया।
श्री मुकेश चौधरी ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और इसकी हर बूंद अनमोल है। उन्होंने सभी से पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन अपनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने जलापूर्ति से प्राप्त क्लोरीनयुक्त शुद्ध पेयजल पीने के लाभ भी बताए। उन्होंने कहा कि शुद्ध जल के सेवन से जलजनित रोगों एवं बीमारियों में कमी आएगी, लोग स्वस्थ रहेंगे और अपने कार्य, शिक्षा तथा प्रगति पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। उन्होंने ग्रामवासियों से इस सुविधा का सदुपयोग करने और गांव को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, अधिशासी अभियंता श्री अमित कटियार, सहायक अभियंता श्री रामदत्त, अवर अभियंता श्री अमित कुमार, जी.ए. इंफ्रा के प्रतिनिधि श्री हिमांशु चौधरी तथा अध्यक्ष, गन्ना समिति उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ