राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती कलेक्ट्रेट में ससम्मान हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई
जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर चढ़ाए श्रद्धा के पुष्प
गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धान्तों और विचारों को हम सभी अपने जीवन में करें आत्मसात -जिलाधिकारी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की एवं ईमानदारी व सादगी के प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षाेल्लास के वातावरण मे कलेक्ट्रेट में मनायी गयी।
कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर श्रद्धा के पुष्प एवं माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सलिल कुमार पटेल, नगर मजिस्ट्रेट श्री कुलदीप सिंह सहित अन्य सभी प्रशासनिक अधिकारीगणों व कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों एवं अन्य सम्भ्रान्त व्यक्तियों नें महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुये पुष्प अर्पित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश को कठिन समय में सही दिशा दिखाई थी और दृढ़ निश्चय के साथ देश को समस्याओं से पार कराया था। उन्होंने गांधी जी के अहिंसात्मक नेतृत्व शैली, विचारधारा, सत्यनिष्ठा, देशभक्ति एवं शास्त्री जी के आत्मबल, दृढ़ विश्वास, सहज, सरल स्वभाव और अदम्य साहस पर प्रकाश डालते हुये उपस्थित लोगों से इन महापुरुषों की जीवन शैली एवं कार्यशैली से सीख लेकर उसे अपनी आदत में शामिल करने हेतु प्रेरित किया।श्री अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि आज पूरे विश्व में गांधी जी के विचारों एवं दर्शनों पर शोध किया जा रहा है। उन्होंने छुआछूत को सिरे से नकारा था। उन्होंने अहिंसा के अपने सिद्धांत के साथ कभी समझौता नहीं किया। हम सबको राष्ट्र की सेवा के लिए अपने कार्यों एवं दायित्वों को सुचारू रूप से करना चाहिए। कलेक्ट्रेट में आने वाले हर व्यक्ति को यह विश्वास होना चाहिए कि मेरा काम बिना किसी सिफारिश के बिल्कुल सही तरीके से होगा। कार्यों को प्लान करने के बाद ही एक्जीक्यूट करें। विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य को बेहतर तरीके से करना बेहतर व्यक्तित्व को दर्शाता है। निर्णय लेते समय यह हमेशा ध्यान रखें कि इस निर्णय का अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर एसडीएम श्री अमित कुमार, एसडीएम श्री कृष्ण राज, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज कुमार, श्री संजय शर्मा सहित समस्त कलेक्ट्रेट कर्मी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ