Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर व्यापारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर व्यापारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल द्वारा व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर  व्यापारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित नमन किया

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा जी व प्रदेश महामंत्री अनुज गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य ,अहिंसा ,स्वदेशी ,आत्मनिर्भरता और सामाजिक सद्भाव के माध्यम से देश को एक नई दिशा दी। उनका जीवन हमें सिखाता है कि बड़ी से बड़ी लड़ाई भी सत्य, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ लड़ी जा सकती है।उन्होंने कहा कि आज हम व्यापारी समाज की बात करते हैं तो गांधी जी का स्वदेशी का विचार हमारे लिए विशेष महत्व रखता है स्थानीय व्यापार और उद्योग मजबूत होंगे तो रोजगार बढ़ेगा बाजार मजबूत होगा और देश की आर्थिक शक्ति भी मजबूत होगी। आज गांधी जयंती के अवसर पर हम यह संकल्प ले कि हम आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर व्यापारी एकता का मजबूत करेंगे किसी भी व्यापारी के सुख-दुख और समस्या में एक दूसरे के साथ खड़े होंगे तथा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अपनी उचित समस्याओं का मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने सभी को एक साथ हाथ उठाकर संकल्प दिलाया। व्यापारी एकता हमारी शक्ति है ईमानदार व्यापार हमारी पहचान है और राष्ट्रहित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है बैठक को आगे संबोधित करते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानु भारती जी जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर जी वह महानगर अध्यक्ष सनी मल्होत्रा जी ने संयुक्त रूप से कहा कि आज 2 अक्टूबर के पावन अवसर पर हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री सादगी ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के प्रति भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करते हैं लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि व्यक्ति की महानता उसके पद धन या दिखावे से नहीं बल्कि उसके चरित्र ईमानदारी और कम से तय होती है साधारण परिस्थितियों से निकलकर देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे शास्त्री जी ने सत्ता में रहते हुए भी अपनी सादगी और विनम्रता को नहीं छोड़ा उन्होंने देश को वह मंत्र दिया जय जवान जय किसान इस छोटे से वाक्य में पूरे राष्ट्र की शक्ति समाहित है सीमा पर खड़ा जवान हमारी रक्षा करता है और खेत में मेहनत करने वाला किस देश का पेट भरता है आज व्यापार मंडल के मंच से उन्होंने व्यापारी समाज की भूमिका को भी इससे जोड़ा जवान देश की रक्षा करता है किसान देश का अन्य पैदा करता है और व्यापारी उसे उत्पादन को बाजार और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी बनता है व्यापारी केवल प्रतिष्ठान के लिए काम नहीं करता वह रोजगार देता है बाजार को गतिशीलता रखता है और समाज की आवश्यकताओं की पूर्ति में अपनी भूमिका निभाता है शास्त्री जी के जीवन से व्यापारी समाज को एक बहुत बड़ा संदेश मिलता है व्यापार में विश्वास हो व्यापार में विनम्रता हो और अपने दायित्व की प्रति पूरी ईमानदारी हो व्यापारी छोटा हो या बाद उसका सम्मान बराबर होना चाहिए किसी एक व्यापारी पर संकट आए तो पूरा व्यापार मंडल उसके साथ खड़ा दिखाई देना चाहिए हमारा संगठन केवल पद और ना केले नहीं बल्कि व्यापारी की आवाज व्यापारी के सम्मान और व्यापारी की एकता के लिए होना चाहिएकार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर महासचिव रोहित अग्रवाल जी जिला महासचिव अश्वनी गुप्ता जी मास्टर अखिल गुप्ता जी दीपक जैन जी शमशेर मलिक जी सुशील कंबोज विशु वर्मा , युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नरेंद्र जी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 चयन ट्रायल में सहारनपुर मण्डल की एथलेटिक्स टीम का हुआ चयन