Ticker

6/recent/ticker-posts

गांधी का स्वच्छता, स्वावलंबन का विचार आज भी प्रासंगिक-महापौर

 गांधी का स्वच्छता, स्वावलंबन का विचार आज भी प्रासंगिक-महापौर

-निगम में हर्षोल्लास से मनायी गयी गांधी व शास्त्री जी की जयंती

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- नगर निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनायी गयी। नगर निगम में महापौर डॉ. अजय कुमार ने ध्वज फहराया और दोनों महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर नगर निगम की ओर से भावांजलि दी। 

महापौर डॉ. अजय कुमार ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रपिता गांधी का स्वच्छता, स्वावलंबन और ग्राम स्वराज का विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सत्याग्रह और अहिंसक आंदोलन के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ा। महापौर ने कहा कि लालबहादुर शास्त्री अपनी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सदैव याद किये जाते रहेंगे। उन्होंने कठिन समय में देश का नेतृत्व किया। महापौर नेकहा कि दोनों महापुरुषों के सिद्धांत और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।मुख्य अभियंता निर्माण सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि स्वच्छता का मंत्र गांधी जी की ही देन है। आज छोटा बच्चा भी टॉफी खाकर रैपर नीचे नही फेंकता उसे कूडे़दान में ही डालता है। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचारों पर ही आज ये देश चल रहा है। नगर लेखा परीक्षक अजमैन ने कहा कि गांधी जी ने जीवन में सेवा को महत्व दिया। गांधी जी का कहना था कि जिस क्षेत्र में भी व्यक्ति कार्य करें, उसमें यदि सेवाभाव है तो वह राष्ट्र का कार्य कर रहा है। साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने कहा कि गांधी व्यक्ति नहीं, एक आंदोलन हैं, एक चेतना है, एक चिंतन है, एक विचार है, एक आदर्श है और एक दर्शन है। उन्होंने सत्य और अहिंसा को केवल नारा नहीं बल्कि जीवन जीने का मार्ग बनाया। इसके अतिरिक्त अपर नगरायुक्त सूरज कुमार यादव व मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त जे पी यादव, महाप्रबंधक पुरुषोत्तम कुमार, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी व एमएनएलपी सच्चिदानंद त्रिपाठी सहित  निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 चयन ट्रायल में सहारनपुर मण्डल की एथलेटिक्स टीम का हुआ चयन