Ticker

6/recent/ticker-posts

दीवानी कचहरी परिसर से POCSO एक्ट और बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता को निकाली प्रभात फेरी.

  दीवानी कचहरी परिसर से POCSO एक्ट और बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता को निकाली प्रभात फेरी. 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- गांधी जयंती के अवसर पर किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों, विधिक परिणामों, बाल संरक्षण एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शुक्रवार को दीवानी कचहरी परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में केसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं बीएचएस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रभात फेरी को जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवेंद्र सिंह, अपर जिला जज मौ. अहमद खान, अपर जिला जज विकास गुप्ता तथा सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके बाद दीवानी कचहरी स्थित गांधी वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश देता है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही सशक्त, शांतिपूर्ण और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता, पैनल लॉयर, पीएलवी एवं कोर्ट स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 चयन ट्रायल में सहारनपुर मण्डल की एथलेटिक्स टीम का हुआ चयन