प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया गया राजयोगिनी बीके संतोष दीदी का 43वां अलौकिक जन्मदिन
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र पर सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके संतोष दीदी का 43वां अलौकिक जन्मदिन पआध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया।राजयोगी नायब भाई ने कहा कि सेवा समर्पण से युक्त जीवन स्वयं के साथ साथ दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनता है।
बीके संतोष दीदी जी ने कहा कि परमात्म ज्ञान और राजयोग ने जीवन को नई दिशा एवं नई शक्ति प्रदान की है। परिस्थितियां जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन परमात्म स्मृति, योग, पवित्रता और श्रेष्ठ संकल्पों के सहारे हर परिस्थिति को सहजता से पार करने की शक्ति मिलती है। सच्चा समर्पण वही है, जिसमें अपने समय, संकल्प और कर्मों को ईश्वरीय सेवा के लिए समर्पित किया जाए।राजयोगी बीके अरविंद भाई,पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था समाज में शांति, सकारात्मकता, सद्भाव एवं श्रेष्ठ संस्कारों का संदेश पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए सेवाकार्यों की सराहना की।सुरेश चौधरी, श्यामवीर प्रधान,सतीश,राजवीर, जितेंद्र, सुनील, भूपेंद्र चौधरी, अक्षय, सुनीता, सुमन,राजकुमार, नीरज,जयपाल,रविंद्र,अनूप सिंह, सुभाष, पवन,जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।संचालन बीके सुशील भाई ने किया।
0 टिप्पणियाँ