क्रॉस कंट्री रेस में जुनैद और जसनप्रीत ने हासिल किया प्रथम स्थान
104 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर किया सम्मानित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- गांधी जयंती के अवसर पर खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिला प्रशासन के सहयोग से क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में पांच किलोमीटर तथा महिला वर्ग में तीन किलोमीटर की दौड़ कराई गई। प्रतियोगिता में कुल 104 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा एवं क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने हरी झंडी दिखाकर किया। क्रॉस कंट्री रेस डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट फायर ब्रिगेड स्टेशन से शुरू होकर अंबाला रोड होते हुए चोपड़ा पेट्रोल पंप से वापस फायर ब्रिगेड स्टेशन पर संपन्न हुई।प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में जुनैद ने प्रथम, विजय ने द्वितीय तथा बादल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अभिषेक कुमार चतुर्थ, आर्यन पंचम और शेखर पाल षष्टम स्थान पर रहे। महिला वर्ग में जसनप्रीत ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय तथा वंशिका कश्यप ने तृतीय स्थान हासिल किया। अनतिमा चतुर्थ, लक्षिता पंचम और कल्पना षष्टम स्थान पर रहीं।मुख्य अतिथि डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने दोनों वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेहनत और लगन के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष कुतुबशेर संतोष कुमार त्यागी, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार, प्रियंका चौहान, भावना, सन्नी कुमार, पुनीत कुमार आर्य, रूपेश कुमार, सुप्रिया, आकाश, गौरव, शिव नंदन, पुष्पपाल सिंह, पोपिन सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ