जरूरतमंदों की आस पर खरा उतरा नेत्र परीक्षण शिविर, मोतियाबिंद वालों को किया रेफर
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प्रशासक जिला पंचायत के प्रतिनिधि विजेन्द्र प्रमुख व सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पिता काटकर किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी से योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। जानकारी देते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 185 लोगों ने पंजीकरण कराया जिसमें दस मरीजों को मोतियाबिंद की पुष्टि हुई तो उन्हें ऑपरेशन हेतु रेफर किया गया है। उन्होंने आम जनमानस से आंखों की नियमित साफ सफाई करने की बात की। कार्यक्रम में नागल व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डाबर ने भी विचार रखे। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़, सीएचओ सूरज सिंह, कमल सिंह राणा, जुगल किशोर व डॉ. वर्षा समेत मुख्य रूप से मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ