Ticker

6/recent/ticker-posts

मेहनत लाई रंग, राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के राहुल कुमार चयनित

 मेहनत लाई रंग, राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के राहुल कुमार चयनित

राहुल कुमार के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेशीय टीम में चयनित होने से परिवार, गांव और खेल जगत में खुशी का माहौल है

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- कुश्ती के क्षेत्र में सहारनपुर के खिलाड़ियों की प्रतिभा लगातार अपनी पहचान बना रही है। इसी कड़ी में जिले के उभरते हुए पहलवान राहुल कुमार ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में 21 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता के लिए राहुल कुमार का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में किया गया है। वह प्रतियोगिता में ग्रीकोरोमन स्टाइल के 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल कुमार ने अपने खेल कौशल, निरंतर अभ्यास और मेहनत के दम पर प्रदेशीय टीम में स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
जिला कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से पूर्व चयनित खिलाड़ियों के लिए उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के नेतृत्व में 4 से 18 दिसंबर तक गोंडा जिले में 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रयागराज के प्रशिक्षक अंकित तिवारी के निर्देशन में लगने वाले इस शिविर में राहुल कुमार भी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने राहुल के खेल की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।ग्राम कपासा निवासी करम सिंह एवं संयोगिता देवी के होनहार पुत्र राहुल कुमार के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेशीय टीम में चयनित होने से परिवार, गांव और खेल जगत में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, योगेश दहिया, एडवोकेट अमजद अली, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, कुश्ती कोच आदेश कुमार, प्रोफेसर हरबीर सिंह, पार्षद गौरव कपिल, पंकज गर्ग, मुस्तकीम अंसारी, सोनवीर सिंह, संदीप पहलवान, सुधीर चौधरी, मनीष कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रवि कोरी, अशोक सक्सेना, मनोज प्रजापति, अजय कुमार, नूरीन जहां एवं शौर्य गुप्ता सहित अनेक खेलप्रेमियों ने राहुल कुमार को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद को पत्र लिखकर की सेवाओं की सराहना