Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता में सहारनपुर की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

 राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता में सहारनपुर की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय, लखनऊ के निर्देशन में 25 वर्ष से कम आयु वर्ग की राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 नवंबर तक जौनपुर में किया जा रहा है। जिला खो-खो संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
डॉ. अशोक कुमार गुप्ता के अनुसार, सहारनपुर मण्डल की टीम प्रशिक्षक जीनत पठान ने बताया कि सहारनपुर मंडल की टीम ने अपने पूल के मुकाबलों में देवीपाटन (गोंडा) मंडल को 11-5 से तथा मेरठ मंडल को 16-5 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। हालांकि पूल के तीसरे एवं अंतिम मुकाबले में टीम को गोरखपुर मंडल के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद बेहतर प्रदर्शन के चलते टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब सहारनपुर मंडल की टीम का मुकाबला बस्ती मंडल से होगा।
टीम के शानदार प्रदर्शन पर संघ  के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, गौरव चौहान, वरिष्ठ सहसचिव मनीष कुमार, प्रशिक्षक धनपाल सिंह, प्रशिक्षक गौरव पाल, प्रोफेसर संदीप गुप्ता, मुस्तकीम अंसारी, कुमारी सुप्रिया रानी,  नीतू रानी, धर्मेंद्र प्रताप सहित अन्य खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने आगामी मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल करने की शुभकामनाएं देते हुए टीम का उत्साहवर्धन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद को पत्र लिखकर की सेवाओं की सराहना