Ticker

6/recent/ticker-posts

एक दिसंबर को प्रस्तावित टैबलेट वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया रिमाउंट डिपो ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण, स्थल पर ही आयोजित की बैठक

एक दिसंबर को प्रस्तावित टैबलेट वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया रिमाउंट डिपो ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण, स्थल पर ही आयोजित की बैठक

सहारनपुर, शामली एवं मुजफ्फरनगर के 50 हजार छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत वितरित किए जाएंगे टैबलेट

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- -स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत सहारनपुर के रिमाउंट डिपो ग्राउंड, निकट जिला कारागार, देहरादून पर आगामी 01 दिसंबर, 2026 को टैबलेट वितरण कार्यक्रम की तैयारियों एवं उससे संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन ने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान  कार्यक्रम स्थल, पार्किंग, आवागमन के मार्गों, सुरक्षा व्यवस्था, मंच, पंडाल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के उपरांत कार्यक्रम स्थल पर ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की व्यापकता एवं 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण के दृष्टिगत विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।कार्यक्रम में जनपद सहारनपुर, शामली एवं मुजफ्फरनगर के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि  यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत व्यापक स्तर पर आयोजित होना है, जिसमें तीनों जनपदों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। ऐसे में उनके आवागमन, बैठने, खानपान, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं बेहतर होनी चाहिए। बसों के आवागमन के लिए निर्धारित मार्गों एवं स्थानों की स्पष्ट जानकारी संबंधित अधिकारियों को होनी चाहिए। छात्र-छात्राओं को निर्धारित स्थानों से सुरक्षित एवं समयबद्ध तरीके से कार्यक्रम स्थल तक लाने तथा कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वापस पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बसों में संबंधित कार्मिकों एवं पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी समय से निर्धारित की जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे 72 ब्लॉकों के अनुरूप बैठने एवं आवागमन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रत्येक तीन-चार ब्लॉकों के मध्य एक चिकित्सक की तैनाती की जाए तथा पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस एवं चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि चिकित्सा सुविधाओं एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्धारित स्थानों पर चिकित्सकीय टीमों की ड्यूटी लगाई जाए। साथ ही प्रत्येक व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी पहले से तय होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों एवं अलग-अलग संस्थानों से छात्र-छात्राएं आएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए संस्थानवार बैठने की व्यवस्था, स्पष्ट दिशासूचक संकेतक, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा प्रत्येक ब्लॉक तक पहुंचने की समुचित व्यवस्था की जाए। महिला एवं पुरुष मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था के साथ वहां स्पष्ट साइनेज लगाए जाएं तथा संबंधित स्थानों पर कार्मिकों की ड्यूटी भी सुनिश्चित की जाए। पेयजल, जलपान एवं खानपान की व्यवस्था निर्धारित स्थलों पर सुव्यवस्थित ढंग से कराई जाए। उन्होंने कहा कि पार्किंग के लिए चयनित सभी सात स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा वहां पर्याप्त कार्मिकों की तैनाती की जाए। वैकल्पिक प्रवेश मार्ग को भी पूरी तरह व्यवस्थित किया जाए, जिससे वाहनों एवं लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। यातायात व्यवस्था के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करते हुए आने-जाने वाले वाहनों के मार्ग निर्धारित किए जाएं। कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाने वाले संकेतक एवं दिशासूचक पहले से सुनिश्चित किए जाएं, ताकि बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर की जा रही विद्युत व्यवस्था, पोल एवं अन्य उपकरणों को सुरक्षित ढंग से स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपनी निर्धारित ड्यूटी एवं जिम्मेदारी का भली-भांति परीक्षण कर लें तथा अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराएं। कार्यक्रम की भव्यता के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं देखने योग्य होनी चाहिए। उन्होंने विद्युत सुरक्षा, पार्किंग, वाहनों के आवागमन, आपातकालीन निकास तथा आमजन की सुविधा को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आमजन की सुविधा एवं यातायात का सुचारु संचालन भी सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थित रहें तथा कार्यक्रम की शुरुआत से समाप्ति तक पूरी सतर्कता बनाए रखें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन ने कहा कि कार्यक्रम में लगभग 50 हजार चिन्हित छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में अन्य लोगों की सहभागिता संभावित है। इस दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी संबंधित विभाग एवं पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी से कार्य करें। कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग स्थलों तथा आवागमन के सभी मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक आवागमन एवं भीड़ की आवाजाही को नियंत्रित रखा जाए तथा प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी निर्धारित ड्यूटी पर मुस्तैदी से उपस्थित रहे। उन्होंने विभागीय पास एवं प्रवेश व्यवस्था को व्यवस्थित रखने, बिना अधिकृत पास के किसी को भी प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न देने तथा सुरक्षा जांच की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले छात्र-छात्राओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश पहले से उपलब्ध कराए जाएं। कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या सामने आने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बैठक में अवगत कराया कि कार्यक्रम में 50 हजार टैबलेट वितरित किए जाने हैं। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर 72 ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने खानपान एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित ब्लॉकों के अनुरूप सुनिश्चित करने तथा खाद्य सामग्री समय से कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी।अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती लवी त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर ब्लॉकवार एवं गैलरीवार ड्यूटी निर्धारित करते हुए प्रत्येक स्थान पर जिम्मेदार कार्मिकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम के प्रारंभ से लेकर समापन तक सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहें। पार्किंग स्थलों पर भी पर्याप्त कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी बिना पूर्व सूचना के अपना जनपद अथवा ड्यूटी स्थल न छोड़े तथा कार्यक्रम से संबंधित सभी अधिकारी निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित होकर अपनी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लें। उन्होंने सभी कार्मिकों को संयमित व्यवहार एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक प्रवेश मार्ग को व्यवस्थित करने, मंच, पंडाल, पेयजल, टेबल, फूड सेफ्टी, मोबाइल टॉयलेट, आपातकालीन निकास एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पार्किंग के लिए सात स्थल चयनित किए गए हैं। जनपद शामली एवं मुजफ्फरनगर से आने वाली बसों के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री सीपू गिरी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती लवी त्रिपाठी, एसपी सिटी श्री व्योम बिंदल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह कक्कड़ सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद को पत्र लिखकर की सेवाओं की सराहना